Skip to content
October 4, 2026
  • Contact
  • Contact
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page

Samarth Bharat News

उत्तराखंड का तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज चैनल

Primary Menu
  • Innovation
  • Finance
    • Health
      • Creativity
        • Adventure
  • Wellness
  • Adventure
  • Health
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताजा ख़बर
  • 09 July : वृष, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें अन्य राशियों का भी हाल, आचार्य श्री कैलाश चंद सेमवाल राममंदिर रामनगर रुड़की
  • ताजा ख़बर

09 July : वृष, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें अन्य राशियों का भी हाल, आचार्य श्री कैलाश चंद सेमवाल राममंदिर रामनगर रुड़की

Samarth Bharat News July 9, 2022 1 minute read

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
Screenshot_2022-07-08-06-49-57-346_com.picsart.studio_1

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी, लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके परेशानियों में चार चांद लगाएंगे, जिन पर आपको लगाम अवश्य लगानी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ प्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप संतान कैरियर को लेकर परेशान थे, तो उसमें आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है। आपको आज यदि कहीं पर निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोल कर करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने मन में किसी के प्रति भी गलत भावना धारण करने से बचना होगा, नहीं तो आपके कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी भजन, कीर्तन, जागरण आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपके मन में हर्ष बना रहेगा, लेकिन आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें उनके कुछ शत्रु परेशान करेंगे। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाइयों से यदि कोई विरोध चल रहा था, तो उसे आपको बातचीत के जरिए सुलझाना होगा, जिसमें आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी संतान व जीवन साथी के दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि विदेश में आपका कोई परिजन रह रहा है, तो उनको आपकी याद सता सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे करते नजर आएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन का लाभ मिल सकता है। आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत होकर किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वे उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको घर व बाहर दोनों जगह सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपको आमदनी के भी नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आप अपने धन कोष में भी वृद्धि करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)आज का दिन आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य द्वारा ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिससे आपका व आपके परिवार का नाम रोशन होगा। परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकता है, जिनको मनाने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी, लेकिन आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करने से पहले उसके वैधानिक पहलुओं को अवश्य जानना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। यदि कार्य क्षेत्र में लंबे समय से कोई लेन-देन की समस्या चली आ रही थी, तो वह समाप्त होगी, जिसके बाद आप चैन की सांस लेंगे। विरोधियों की बातों पर आपको ध्यान नहीं देना है व अपने काम में जुटे रहना होगा, लेकिन जो लोग किसी के पास बैठकर खाली समय व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी, क्योंकि परिवार में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए उतम रूप से फलदायक रहेगा। यदि पिताजी को कोई रोग चल रहा था, तो उनके कष्टों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिनके लिए आपको डॉक्टरी सलाह लेनी होगी। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य आपकी तरक्की देकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया काम सौंपा जाएगा, जिसे आप समय पर पूरा करके देंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)आज का दिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे। शासन व सत्ता का भी आपको गठजोड़ मिलता दिख रहा है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको कुछ रसूखदार लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको पर्याप्त मात्रा मे धन हाथ लग सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखना होगा कि उनके द्वारा आपको कुछ कार्य सौपे जाएंगे। रात्रि के समय आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा हो सकता है। आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी।जीवन साथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज बातचीत से समाप्त होती दिख रही है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगा। आपको कोई नया निवेश करने से बचना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आज वह भी उजागर हो सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। यदि आप अपने बहनोई व साले से कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो उससे आपके आपसे रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपनी प्रिय व कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना होगा।आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है।

About the Author

Samarth Bharat News

Administrator

Visit Website View All Posts

Related

Post navigation

Previous: जापान (Japan) में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर रहने वाले नेता शिंजो आबे (Shinzo Abe Dies) की शुक्रवार 8 जून की सुबह गोली लगने के बाद अब मौत हो गई है.
Next: *हरेंद्र सैनी बने राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार के जिला अध्यक्ष*

Related News

IMG-20261003-WA0015
  • ताजा ख़बर

*आईआईटी रुड़की से 41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजीव ग्रोवर, समाज के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं*

Samarth Bharat News October 3, 2026 0
IMG_20260930_132209
  • ताजा ख़बर

Samarth Bharat News September 30, 2026 0
Screenshot_20260714_062643
  • ताजा ख़बर

Rashifal 28 September आज का राशिफल: कर्क, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के नए मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News September 28, 2026 0
  • IMG_20261004_123756
    श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीला का श्रवण कर भक्तगण हुए भाव विभोर,पूर्व मेयर ने लिया आशीर्वादOctober 4, 2026
    रूड़की।गणपति विहार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य स्वास्तिक जी महाराज ने
  • IMG_20261004_090052
    HRDA का बड़ा एक्शन! आदेशों की अनदेखी पर चला सीलिंग का डंडा सचिव प्रत्युश सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ दो मामलों में की कार्रवाईOctober 4, 2026
    हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने निर्माण संबंधी प्रकरणों में सख्त रुख अपनाते हुए 3 अक्टूबर 2026 को
  • Screenshot_20260714_062643
    आज का राशिफल 04 अक्तूबर: मेष, कर्क और मकर राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850October 4, 2026
    Today Horoscope 4 October : आज 4 अक्तूबर, रविवार का दिन है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों
  • IMG_20261003_223217
    HRDA का बड़ा एक्शन! आदेशों की अनदेखी पर चला सीलिंग का डंडा सचिव प्रत्युश सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम मैदान में, पुलिस बल के साथ दो मामलों में कार्रवाईOctober 3, 2026
    हरिद्वार। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण ने निर्माण संबंधी प्रकरणों में सख्ती दिखाते हुए 03 अक्टूबर 2026 को बड़ी कार्रवाई
  • IMG-20261003-WA0015
    *आईआईटी रुड़की से 41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजीव ग्रोवर, समाज के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं*October 3, 2026
    रुड़की। अखिल भारतीय पंजाबी खत्री स्वयंसेवक संघ के के सदस्यों ने रुड़की महानगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं वरिष्ठ

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • March 2020
  • January 2020

Categories

  • Adventure
  • Art Culture
  • Artist Stories
  • Creative Living
  • Creativity
  • Economy
  • Finance
  • Health
  • Home Styling
  • Innovation
  • Inspiration
  • Interior Design
  • Lifestyle
  • Minimal Living
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • Wellness
  • Western
  • World
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर
  • धर्म
  • बॉलीवुड
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञापन
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

You may have missed

IMG_20261004_123756
  • News

श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीला का श्रवण कर भक्तगण हुए भाव विभोर,पूर्व मेयर ने लिया आशीर्वाद

Samarth Bharat News October 4, 2026 0
IMG_20261004_090052
  • News

HRDA का बड़ा एक्शन! आदेशों की अनदेखी पर चला सीलिंग का डंडा सचिव प्रत्युश सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ दो मामलों में की कार्रवाई

Samarth Bharat News October 4, 2026 0
Screenshot_20260714_062643
  • News

आज का राशिफल 04 अक्तूबर: मेष, कर्क और मकर राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News October 4, 2026 0
IMG_20261003_223217
  • News

HRDA का बड़ा एक्शन! आदेशों की अनदेखी पर चला सीलिंग का डंडा सचिव प्रत्युश सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम मैदान में, पुलिस बल के साथ दो मामलों में कार्रवाई

Samarth Bharat News October 3, 2026 0
  • Contact
  • Contact
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
Samarth Bharat News
NEXT