
शुक्रवार को इंद्री से हरियाणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता परिषद के चेयरमैन रिंकू सैनी का सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के कार्यालय में आगमन हुआ। इस अवसर पर प्रधान संदीप सैनी और उनके सहयोगियों ने फूल मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के उपरांत दोनों नेताओं के बीच सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य रूप से आज समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इस अवसर पर चेयरमैन रिंकू सैनी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को खोखला कर रहा है, इसे रोकने के लिए सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर जमीनी स्तर पर अभियान चलाना होगा इस अवसर पर सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने भी कहा कि सैनी समाज नशे के खिलाफ हर मुहिम में प्रशासन के साथ खड़ा है और हर वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक के अंत में सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी द्वारा चेयरमैन रिंकू सैनी जी को समाज की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको सम्मानित किया गया समाजसेवी राजू गुप्ता ने कहा कि रिंकू सैनी जी का मार्गदर्शन और सहयोग समाज को नई दिशा देगा। दोनों ने समाज उत्थान और सामाजिक एकता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया इस अवसर पर राजू गुप्ता, जगन चौहान कमल सैनी, योगराज कांबोज आदि उपस्थित थे



















