
रुड़की। नगर निगम रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल ने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाई गई विज्ञापन LED स्क्रीन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि इन LED स्क्रीन को किसी जनप्रतिनिधि के करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया है।

गौरव गोयल ने कहा कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन स्क्रीन लगाई गई हैं, तो उनकी स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया और राजस्व से जुड़ी सभी जानकारियां सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि नगर निगम और संबंधित विभाग पूरे मामले में पारदर्शिता बरतें और स्पष्ट करें कि इन स्क्रीन से होने वाली आय किसे प्राप्त हो रही है।
उन्होंने कहा कि यदि नियमों की अनदेखी कर किसी विशेष व्यक्ति या संस्था को लाभ पहुंचाया गया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग या जिन पक्षों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।





