
कोटद्वार। नगर निगम ऑडिटोरियम में “मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति” द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के दौरान समिति की प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सरस्वती रावत ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।





