Latest Update

युवती ने गंगनहर में कूद कर किया आत्महत्या का प्रयास – आसपास के लोगों ने युवती की बचाई जान – सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर में गंगनहर के पुराने पुल पर खड़े होकर एक युवती के द्वारा गंगनहर में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया गया है। हालांकि युवती को डूबता देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। जिनके द्वारा बड़ी मुश्किल से युवती को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है और उसकी जान बचा ली गई है। युवती के द्वारा गंगनहर में कूदने का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया है। जो आज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।  

बता दे की शनिवार की शाम एक युवती मंगलौर में पुराने पुल पर पहुंची थी। जिसके बाद युवती अचानक ही पुल की दीवार पर खड़ी हो गई। युवती को देखकर पुल के आसपास लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। युवती बार-बार गंगनहर में कूदने पर विचार कर रही थी। युवती की स्थिति को देखकर आसपास के लोग युवती की तरफ बढ़ने लगे। जिसके बाद युवती हाथ जोड़कर लोगों को अपने पास आने से मना करने लगी। जिसके बाद युवती के द्वारा अचानक ही गंगनहर में छलांग लगा दी गई। तभी आसपास के कुछ लोग भी गंगनहर में कूद गए। जिन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी जान पर खेल कर युवती को गंगनहर से बाहर निकाल लिया है और उसकी जान बचा ली है। युवती के गंगनहर में कूदने और उसकी जान बचाने का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक युवती पुल की दीवार पर खड़ी हुई दिखाई दे रही है। जिसको रोकने के लिए आसपास के लोग आगे बढ़ते है। तो युवती वीडियो में हाथ जोड़कर उन्हें मना करती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद वीडियो में युवती गंगनहर में छलांग लगाते हुए दिख रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की युवती को बचाने के लिए कई लोग गंगनहर में कूद जाते है और अपनी जान पर खेल कर युवती की जान को बचाकर गंगनहर से बाहर निकाल लेते है। पुलिस ने आज रविवार को बातचीत में बताया कि शनिवार शाम की घटना है। फिलहाल युवती के गंगनहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले की जांच की जा रही है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News