Latest Update

रोटरी क्लब रुड़की का पर्यावरण संरक्षण एवं महिलाओं में मासिक धर्म संरक्षण के लिए विशेष पहल -रोटे अल्का मित्तल  रोटरी क्लब रुड़की व NYRA का सराहनीय अभियान, लगभग 300 मेंस्ट्रुअल कप वितरित

रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की एवं NYRA के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत रामनगर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, राजकीय बालिका हाई स्कूल, लंढौरा तथा ग्राम कोटा मछैरी लक्सर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों में महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, मेंस्ट्रुअल कप के सुरक्षित उपयोग तथा इसके स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी लाभों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान लगभग 300 मेंस्ट्रुअल कप वितरित किए गए। वक्ताओं ने बताया कि मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग न केवल महिलाओं के लिए सुरक्षित और किफायती है, बल्कि इससे प्लास्टिक एवं सैनिटरी वेस्ट में कमी आती है और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलता है।मत आज आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब रुड़की की अध्यक्ष रोटेरियन अलका मित्तल, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन रीना नैथानी, पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन वंदना मोहन, रोटेरियन आँचल सिंघल तथा NYRA की प्रतिनिधि अविका सिंघल उपस्थित रहीं। सभी ने महिलाओं एवं किशोरियों से पर्यावरण-अनुकूल मासिक धर्म प्रबंधन अपनाने का आह्वान किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News