Latest Update

सत्ती मोहल्ले में हुआ निहारी हाउस का उद्घाटन,पहले ही दिन स्वादिष्ट व्यंजन खाने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़

रुड़की।सत्ती मोहल्ला स्थित नए प्रतिष्ठान निहारी हाउस के उद्घाटन अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने विशेष दुआओं के साथ इसका शुभारंभ किया।मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने प्रतिष्ठान की खैरो-बरकत के साथ ही नगर की खुशहाली और अमनों-सलामती की दुआएं की।पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने नए प्रतिष्ठान के खुलने पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर में यह एकमात्र ऐसा निहारी हाउस खुला है,जिसमें नगरवासियों को उचित रेट पर भोजन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि आज का युवा जहां शिक्षा व खेलकूद में आगे है,वहीं स्वरोजगार को अपना कर अपना कैरियर बना रहे हैं।पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि आज युवा वर्ग को शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए,ताकि वह आत्मनिर्भर होकर अपना और अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन पोषण कर सके।प्रतिष्ठान स्वामी जुबैर अहमद,मोहम्मद अर्सलान,अनुहार व मोहम्मद शान ने सभी का आभार व्यक्त किया।अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन इस प्रतिष्ठान में उपलब्ध रहेंगे।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी,मौलाना अजहरुल हक,पार्षद संजीव राय,युवा समाजसेवी शेख जमाल अहमद,बाबू अब्दुल कय्यूम,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान,पूर्व पार्षद मोहसिन अल्वी,मोहम्मद सालिम गौड,मोहम्मद सुल्तान,मोहम्मद अरशद,नादिर अली,मोहम्मद अकरम,मोहम्मद आलम ठेकेदार,मोहम्मद मुलनवाज,राहत खान,जुबैर मलिक,समाजसेवी हाजी लुकमान कुरैशी,हाजी मोहम्मद ईनाम,मकसूद हसन, अब्दुल्लाह अंसारी,हाजी महबूब कुरैशी,मोहम्मद शाहिद,परवेज अली,सलीम अहमद,बशारत अली,सलामत अली,दिलशाद अहमद,सैयद जमाल,समद अंसारी,डॉक्टर साजिद हसन,उम्मेद गाजी व सलमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News