Latest Update

निर्वाचन नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने को सभी दलों से सक्रिय सहयोग का आह्वान घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान एवं गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

रूड़की। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन में संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, रूड़की दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में भाजपा,कांग्रेस,बसपा एवं उत्तराखंड क्रांति दल के बीएलए-1 प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

  बैठक में रूड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा एवं मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ( एईआरओ) उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) -2026 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा गणना प्रपत्र का प्रदर्शन करते हुए उसे सही ढंग से भरने की प्रक्रिया समझाई गई तथा उपस्थित बीएलए प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

        बैठक के दौरान झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीएलए प्रतिनिधियों द्वारा प्री-एसआईआर गतिविधियों में चिन्हित अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

         अंत में सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे निर्वाचन नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News