आज मा० मुख्यमंत्री जी से देहरादून में भेंट कर रुड़की व आस पास के क्षेत्रों के होटलों , स्पा सेंटरों में हो रहे अनैतिक कार्यों( देह व्यापार आदि) की मिल रही सूचनाओं पर चिंता व्यक्त की , इसी संदर्भ में ऐसे अनैतिक कार्यों के विरुद्ध सघन अभियान चलाए जाने और अपराधियों पर कठोर कार्यवाही हेतु प्रशासन को सख्त निर्देश देने का मा० मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया। 

जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मा० मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी ने DM /SSP को निर्देश दिए कि हरिद्वार जिले के मूल स्वरूप पर चोट पहुँचाने वालों पर कठोरतम कार्यवाही हो और अनैतिक कार्यो में संलिप्त होटलों के विरुद्ध सख़्त विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

उत्तराखंड का मूल स्वरूप बिगाड़ने वालों के विरुद्ध मा० धामी जी का एक्शन बहुत ही धाकड़ रहता है , यह हम सभी ने देखा है। 

#DhakadDhami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *