बंद पड़े मकान से चोरों ने हजारों की नगदी व जेवरात चोरी किए

रुड़की। बंद पड़े मकान में चोरों ने हजारों की नकदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के पड़ोसी ने जब उन्हें बताया तो मामले की जानकारी हुई। वहीं पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की गई है। 

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को डिफेंस कॉलोनी निवासी विकास कुमार त्यागी पुत्र बेनी प्रसाद में तहरीर देकर बताया कि वह पिछले दो दिन से अपने गांव गए हुए थे। घर में कोई भी सदस्य नहीं था। आज सुबह उनके पड़ोस में रहने वाले कुलदीप त्यागी ने उनके घर का गेट खुला देखा तो फोन कर उन्हें जानकारी दी इसके साथ ही 112 पर भी कॉल किया। मौके पर पुलिस ने आकर देखा तो पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। वहीं मामले की जानकारी पाकर अपने आवास पहुंचे विकास त्यागी ने सामान देखा तो उन्हें अपने घर से करीब साठ से सत्तर हजार की नकदी और लाखों के जेवरात गायब मिले। उनके द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले में कारवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पास लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध बाईक सवार भी नजर आए हैं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *