रुड़की। पूर्व राज्य मंत्री एवं बीएसएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा का आज शाम निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और राजनीति के साथ समाजसेवा में सदैव सक्रिय भूमिका में नजर आते थे। बताया गया है कि शुक्रवार शाम उन्हें उल्टी आने के बाद तबियत खराब हुई जिसके बाद उन्हें चिकित्सक को दिखाया गया। लेकिन उनकी तबियत में कल से अब तक कोई खास सुधार नहीं हुआ आज शाम करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। वह कांग्रेस सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री, बीएसएम शिक्षण संस्थान के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष थे। इसके साथ ही ऑल इंडिया गुडविल सोसायटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थे। उनके निधन के बाद उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। कल सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *