मंगलौर।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा दक्षिणमुखी श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दहिया की शिव मंदिर में की गई।ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव राजीव सैनी के 50-वें जन्मदिन के मौके पर मूर्ति की स्थापना के दौरान महायज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी जी महाराज व क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा राजू सैनी को तलवार भेंट की गई।महामंडलेश्वर जी महाराज ने अपने उद्बोधन में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए राजू सैनी के कार्यों और समाज में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि धर्म के लिए समर्पित सैनी युवाओं के लिए एक प्रबल उदाहरण हैं।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने अपने उद्बोधन में महासचिव राजू सैनी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के महत्व को बताया और कहा कि आज हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना करके हम सभी को असीम शांति और सुख की अनुभूति हो रही है।भगवान राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी के जीवन में सकारात्मक विकास करे और उन्नति प्रदान करे।राजू सैनी ने अपने धन्यवाद भाषण में सभी का आभार व्यक्त किया और अपने जीवन में समाज सेवा के महत्व को बताया।इस अवसर पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य और समाज के लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया और सभी ने राजू सैनी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *