रुड़की। पुलिस टीम ने अन्तर्राज्यीय चैन लूट गिरोह के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार कर लूट की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। इनके कब्जे से सोने की 04 चैन बरामद हुई है। 

पुलिस ने बताया है कि 20 मई को अज्ञात मोटर साईकिल सवार न्यू आदर्श नगर रुडकी निवासी महिला की सोने की चैन छिन कर भाग गये थे। इसके अलावा 

28 मई को अज्ञात मोटर साईकिल सवार ने पश्चिम अम्बर तालाब रुडकी निवासी बुजुर्ग महिला की सोने की 02 चेन छिन ली और फरार हो गए थे। 3 मई को आवास विकास कोतवाली गंगनहर में एक महिला से चेन छीनकर फरार हो गए थे। इन तीनों मामलों में पीड़ित पक्ष द्वारा कोतवाली रुड़की व गंगनहर कोतवाली में दी गई शिकायत के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गठित कोतवाली रुड़की व सीआयू रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी टीम ने कल दिनाँक 05.06.25 को सोनाली पुल के माजरा जाने वाले रास्ते से बाइक सवार 02 संदिग्ध को दबोचने में सफलता हासिल की। संदिग्धता के आधार पर की गई पूछताछ में पकड़े गए युवकों के रुड़की व गंगनहर क्षेत्र से हुई चेन स्नेचिंग के वारदातों में शामिल होने की पुष्टी हुई। तलाशी लेने पर शातिर चैन स्नैचरों के कब्जे से रुड़की चेन लूट प्रकरणों व गंगनहर चेन लूट प्रकरण से जुड़ी कुल 04 सोने की चेन बरामद हुई।पकड़े गए युवक इससे पहले भी मुजफ्फरनगर, देहरादून व रुडकी से चैन लूट आदि की वारदातों में पकड़े जाने पर जेल जा चूके हैं। पकड़े गए आरोपित गौतम पुत्र विक्रम चौधरी निवासी कृष्ण कुंज कालोनी निकट टेलीफोन एक्सचैज के पास ताहारपुर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष  

व शुभम मिश्रा पुत्र स्व0 मुकेश मिश्रा निवासी हनुमान नगर बेहट रोड कोतवाली देहात सहारनपुर का चालान कर दिया गया है पुलिस ने बताया है कि घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेण्डर बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *