Latest Update

नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष किया मनोनीत,सनातन के प्रचार-प्रसार के लिए करेंगे कार्य

रुड़की।नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज को नमामि नर्मदा संघ,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज लंबे समय से ज्योतिष,पर्यावरण,गंगा स्वच्छता अभियान से जुड़े रहे हैं तथा विभिन्न सामाजिक,बौद्धिक कार्यक्रमों में भागीदारी करते रहे हैं।उनकी सक्रियता को देखते हुए नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी है,जिस पर उत्तराखंड के अनेक बुद्धिजीवियों,पत्रकारों राजनीतिज्ञों तथा सामाजिक संघटनों के लोगों ने उनको बधाई दी है।उन्हें बधाई देने वालों में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री डा०रमेश पोखरियाल निशंक व तीर्थ सिंह रावत सहित हरिद्वार विधायक मदन कौशिक,राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी,ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री,दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,पूर्व राज्य मंत्री पंडित मनोहर लाल शर्मा,भाजपा नेता संजय अरोड़ा,समाजसेवी चैरब जैन,मेयर अनीता अग्रवाल,पूर्व मेयर गौरव गोयल,युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा,व्यापारी नेता अरविंद कश्यप,रश्मि चौधरी पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग,डॉ०आशुतोष सिंह,समाज सेविका नीलम चौधरी,महेंद्र काला, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल व इमरान देशभक्त आदि प्रमुख हैं।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS