13 वर्षीय बच्चे की हत्या करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस ने किया खुलासा

13 वर्षीय बच्चे की हत्या करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव खुब्बनपुर में 20 दिन पूर्व 13 वर्ष के बच्चे कार्तिक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। वही पुलिस ने कार्तिक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि आरोपी युवक जिसने कार्तिक की हत्या की थी काफी लंबे समय से खुब्बनपुर गांव में ही किराए के मकान में राहत चला आ रहा है और नाबालिग बच्चे द्वारा आरोपी युवक को अपनी प्रेमिका के साथ गन्ने के खेत में आपत्तिजनक हालत में देख लिया गया था जिसके बाद आरोपी युवक अजय को इस बात का भय बना हुआ था कि कही कार्तिक पूरा मामला किसी को ना बता दे । इसी भय के कारण आरोपी अजय ने नाबालिग बच्चे कार्तिक को एक खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। वही एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि ऐसे घिनौने काम करने के बाद आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। और जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

बाईट – प्रमेंद्र डोंबाल (एसएसपी हरिद्वार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *