Skip to content
October 5, 2026
  • Contact
  • Contact
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page

Samarth Bharat News

उत्तराखंड का तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज चैनल

Primary Menu
  • Innovation
  • Finance
    • Health
      • Creativity
        • Adventure
  • Wellness
  • Adventure
  • Health
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ज्योतिष
  • 18 July: नौकरी और धन लाभ के नजरिए से इन पांच राशि वालों को मिल सकती कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल, आचार्य श्री कैलाश चंद सेमवाल राममंदिर रामनगर रुड़की
  • ज्योतिष

18 July: नौकरी और धन लाभ के नजरिए से इन पांच राशि वालों को मिल सकती कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल, आचार्य श्री कैलाश चंद सेमवाल राममंदिर रामनगर रुड़की

Samarth Bharat News July 18, 2022 1 minute read

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
Screenshot_2022-07-08-06-49-57-346_com.picsart.studio_1

विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए छोटी-मोटी टेंशन लेकर आ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में ज्यादा मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा,नहीं तो आपके हाथ से कोई डील निकल सकती है। आपको किसी नए निवेश को सोच विचार कर करना बेहतर रहेगा। यदि पहले किसी ने आपसे कुछ कर्जा लिया था,तो वह आपको वापस लौटा सकता है। आपको आपको छोटे-मोटे लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनसे आप मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको प्रोफेशनल मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है,तभी आप किसी नुकसान को होने से बचा पाएंगे,लेकिन आपके कुछ पिछले किए गए निर्देशों से आपको लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपको दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह,जन्मदिन,नामकरण आदि जैसे किसी खास कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई तकनीकों को लाना होगा,तभी आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,यदि वे किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ धन संचय करके रखना होगा,तभी आप उसमें सफल रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कोई डील लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे,लेकिन जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें भी सावधान रहना होगा,क्योंकि कुछ विरोधी उनको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है,जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसको लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी दोस्त के साथ मिलकर निवेश करने से लाभ हो सकता है। अपनी माताजी से किसी कारणवश बहसबाजी हो सकती है,जिसमें आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। यदि आप अपने मकान,दुकान आदि में रंगाई पुताई आदि का काम कराना चाहते हैं,तो उसे कराने में भी आप सफल रहेंगे। आज आपके मन में कोई बात या कोई नया आईडिया आए,तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आपको इसका फायदा मिल पाएगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपको सोच समझकर दिमाग से किए गए कामों का लाभ मिलेगा,लेकिन जल्दबाजी में किए गए कार्य लटक सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को विदेश से नौकरी प्राप्त हो सकती है,जिसके कारण परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको दूसरों की मदद करने से लाभ होगा। जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई नई खुशखबरी आ सकती है। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं,उन्हें और कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आपको लेनदेन के मामले में किसी वरिष्ठ सदस्य से पूछकर ही करना बेहतर रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे,जो लोग विवाह योग्य हैं,उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही कामों में सफलता मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन पर चलकर आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपको किसी खास काम की चिंता सता सकती हैं,जिसके लिए आपको दूसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कई इच्छाएं भी पूरी होंगी। घूमने फिरने के दौरान आपका कोई जरूरी काम बन सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी अभियान में जीत मिल सकती है,लेकिन वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आपके कुछ रुके हुए काम आपके लिए परेशानी बन सकते है,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। यदि आपने किसी संपत्ति की खरीदारी करने का सोचा है तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपकी अपने किसी परिवार के सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है,लेकिन उसमें आपको ध्यान रखना होगा कि आप गलत शब्दों का यूज ना करें,जो लोग गृहस्थ जीवन जी रहे हैं,वह अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने जा रहे हैं,उन्हें किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपका कोई पुराना राज आपके परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है, जिसे आपने अभी तक छुपाकर रखा हुआ था।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको लोगों से बातचीत करके फायदा होगा और कोई अच्छा आइडिया आएगा,जिससे आप कार्य क्षेत्र में लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को टीमवर्क के जरिए कार्य करना होगा जिसमें उन्हें अपने जूनियर्स से मधुरता से पेश आना होगा,तभी वह अपना काम निकलवा पाएंगे। आपका कोई दोस्त आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकता है। यदि आपको किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)आज का दिन आपके व्यापार के लिए काफी धीमा रहेगा। आपकी कुछ पिछली योजनाएं धीरे चलेंगी,लेकिन आपको काफी संघर्षों के बाद कुछ मामलों में सफलता मिलती नजर आ रही है,लेकिन आपको बाहर फिजूलखर्ची करने की बजाय अपने घर वालों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएंगे,तो आप भविष्य के लिए धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कुछ धन अटका हुआ था,तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। जो लोग किसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशान हैं,उनके कष्टों में आज कमी हो सकती है।

About the Author

Samarth Bharat News

Administrator

Visit Website View All Posts

Related

Post navigation

Previous: Previous Post
Next: आज जीएसटी कार्यालय में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक जो जीएसटी के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का सर्वे चल रहा है उसके मद्देनजर आयोजित की गई।

Related News

Screenshot_20251004_223010_1-1
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर

Rashifal 27 Jan: इन 5 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News January 27, 2026 0
Screenshot_20251004_223010_1-1
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर

Rashifal 26 January: मेष और वृषभ राशि वालों को मिल सकता है लाभ, कुंभ और मीन वाले रहें सतर्क आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News January 26, 2026 0
Screenshot_20251004_223010_1-1
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर

Rashifal 25 January: मेष, मिथुन और सिंह समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें दैनिक राशिफल आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News January 25, 2026 0
  • IMG_20261004_123756
    श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीला का श्रवण कर भक्तगण हुए भाव विभोर,पूर्व मेयर ने लिया आशीर्वादOctober 4, 2026
    रूड़की।गणपति विहार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य स्वास्तिक जी महाराज ने
  • IMG_20261004_090052
    HRDA का बड़ा एक्शन! आदेशों की अनदेखी पर चला सीलिंग का डंडा सचिव प्रत्युश सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ दो मामलों में की कार्रवाईOctober 4, 2026
    हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने निर्माण संबंधी प्रकरणों में सख्त रुख अपनाते हुए 3 अक्टूबर 2026 को
  • Screenshot_20260714_062643
    आज का राशिफल 04 अक्तूबर: मेष, कर्क और मकर राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850October 4, 2026
    Today Horoscope 4 October : आज 4 अक्तूबर, रविवार का दिन है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों
  • IMG_20261003_223217
    HRDA का बड़ा एक्शन! आदेशों की अनदेखी पर चला सीलिंग का डंडा सचिव प्रत्युश सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम मैदान में, पुलिस बल के साथ दो मामलों में कार्रवाईOctober 3, 2026
    हरिद्वार। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण ने निर्माण संबंधी प्रकरणों में सख्ती दिखाते हुए 03 अक्टूबर 2026 को बड़ी कार्रवाई
  • IMG-20261003-WA0015
    *आईआईटी रुड़की से 41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजीव ग्रोवर, समाज के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं*October 3, 2026
    रुड़की। अखिल भारतीय पंजाबी खत्री स्वयंसेवक संघ के के सदस्यों ने रुड़की महानगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं वरिष्ठ

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • March 2020
  • January 2020

Categories

  • Adventure
  • Art Culture
  • Artist Stories
  • Creative Living
  • Creativity
  • Economy
  • Finance
  • Health
  • Home Styling
  • Innovation
  • Inspiration
  • Interior Design
  • Lifestyle
  • Minimal Living
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • Wellness
  • Western
  • World
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर
  • धर्म
  • बॉलीवुड
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञापन
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

You may have missed

IMG_20261004_123756
  • News

श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीला का श्रवण कर भक्तगण हुए भाव विभोर,पूर्व मेयर ने लिया आशीर्वाद

Samarth Bharat News October 4, 2026 0
IMG_20261004_090052
  • News

HRDA का बड़ा एक्शन! आदेशों की अनदेखी पर चला सीलिंग का डंडा सचिव प्रत्युश सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ दो मामलों में की कार्रवाई

Samarth Bharat News October 4, 2026 0
Screenshot_20260714_062643
  • News

आज का राशिफल 04 अक्तूबर: मेष, कर्क और मकर राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News October 4, 2026 0
IMG_20261003_223217
  • News

HRDA का बड़ा एक्शन! आदेशों की अनदेखी पर चला सीलिंग का डंडा सचिव प्रत्युश सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम मैदान में, पुलिस बल के साथ दो मामलों में कार्रवाई

Samarth Bharat News October 3, 2026 0
  • Contact
  • Contact
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
Samarth Bharat News
NEXT