Latest Update

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका ने एसएमजेएन के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा का आशीर्वाद लिया

हरिद्वार। भाजपा हरिद्वार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने आज हरिद्वार स्थित एस. एम. जे. एन पीजी कॉलेज पहुंचकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा से आशीर्वाद प्राप्त किया। अनामिका शर्मा ने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) से इसी कॉलेज से की ।उन्होंने बताया है कि अपनी प्रगति में पहले पायदान के रूप में इस स्थान का महत्व पूर्ण योगदान रहा जो हमेशा से ही पूजनीय रहेगा। इसी के फल स्वरुप आज जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने प्रदान की जिसका मैं अपने गुरुजनों एवं पार्टी संगठन दोनों का ही आभार व्यक्त करती हूं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा के साथ मातृ शक्ति के रूप में प्रीति गुप्ता चतुर्वेदी जी सोनिया अरोड़ा गीता कुशवाहा एवं आशीष झा उपस्थित रहें।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news