Latest Update

मार्शल आर्टस से आत्मरक्षा के साथ स्वास्थ्य रहता है बेहतर

मार्शल आर्टस से आत्मरक्षा के साथ स्वास्थ्य रहता है बेहतर

हरिद्वार। कोर विश्वविद्यालय के वर्धमान ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय 23वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन समापन समारोह में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की कहा मार्शल आर्टस से आत्मरक्षा के साथ स्वास्थ्य बेहतर होता है।

स्कवे मार्शल आर्ट फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाह ने बताया कि स्कवे मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन 27 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किए। आज लगभग 150 मैच खेले गए जिनमें सबसे आगे गोवा की टीम चल रही है।

23वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14 सब जूनियर ब्वाय में रुड़की उत्तराखंड के रूद्र ने सिल्वर मेडल और सेल्विया ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंडर 14 सब जूनियर ब्वाय में 53 किलो वजन में गोवा टीम के नितिन पुजारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया और असम के देबानिल बोराह ने सिल्वर मेडल और ब्रॉन्ज मेडल त्रिपुरा के प्रतिम देवर्मा और अंडमान निकोबार के मखिल कुमार ने प्राप्त किया। वहीं अंडर 18 जूनियर ब्वाय में 52 किलो वजन में गोवा के अवदेश मीना ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

मध्य प्रदेश के क्रिश चावरिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया और जम्मू कश्मीर के अजहर मुनीर तथा महाराष्ट्र के मनीष झा ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। अंडर 18 जूनियर गर्ल्स में 54 किलो वजन में गोवा की ग्राजीया लुईजा फुरटाडो ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मध्यप्रदेश की माही पाटीदार ने सिल्वर मेडल और महाराष्ट्र की हीना पटेल तथा त्रिपुरा की शैफाली अख्तर ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। साथ ही अंडर 11 गर्ल्स में गोवा की पूर्वी वेलिप, अंडर 14 गर्ल्स में गोवा की ही श्वेता कुमारी चौम्पियन आफ चौम्पियन रही। वहीं अंडर 11 ब्वाय में गोवा के आर्यन रूसलन और अंडर 14 ब्वाय में महाराष्ट्र के सोहम भांगे चैम्पियन आफ चैम्पियन रहे।

प्रतियोगिता में स्कवे मार्शल आर्ट आयोजन समिति के सदस्य डॉ. रजत सहगल, नितिन राणा, अंशुमन सिंह, शशांक सैनी और अमित सैनी आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News