आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर के सामने वाली इस सड़क की बदहाली पर किसी का ध्यान नहीं है। न सांसद डॉ रमेश पोखरियाल इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश सड़क की दशा पर गौर कर रही है। ब्लॉक और जिला पंचायत के प्रतिनिधि भी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। जबकि छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों,दुकानदारों का इस सड़क से आना जाना मुश्किल हो रहा है। कॉलेज के शिक्षक, अभिभावक और दुकानदार इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करा चुके हैं।









