व्यक्ति अहंकार ना करें उसके पास सब कुछ भगवान का ही दिया हुआ है
रुड़की। अशोकनगर मॉडर्न स्कूल के पास रमेश बिष्ट व दिनेश बिष्ट द्वारा कराई जा रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास रमाकांत बड़ोला द्वारा बताया गया है कि जीवन में जो भी सरसता प्रेम उत्साह और आनंद मनुष्य को प्राप्त हुआ है। वह सब प्रभु प्रदत्त है। परमात्मा अगर हमारे जीवन में नहीं है तो यह जीवन ही व्यर्थ है। जीवन की भगवान से प्राप्ति ही जीवात्मा का वरमाला से मिलन है। भगवान की मंगलम वर्णन करते हुए कथा व्यास रमाकांत बडोला ने बताया कि जब जब भी संत महात्मा गौ माता और असहाय पर विपत्ति आती है तो भगवान बार-बार जगत और जी के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। परीक्षित मोक्ष का मार्मिक वर्णन करते वह आचार्य जी ने बताया कि भगवान का कीर्तन भजन और महिमा का गुणगान ही मनुष्य की सच्ची संपत्ति है। भगवान कथा सुनकर हम सब सद्गुण और संस्कारों को अपने जीवन में उतार कर हम सभी अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पंडित रमेश नौटियाल आश्चर्य जगदंबा कंडवाल द्वारिका पोखरियाल कृष्णकांत ललित कोठारी,श्रीमती सीमा बिष्ट ,सुनीता बिष्ट, सतीश नेगी जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा, नरेंद्र भंडारी, सुखबीर बिष्ट, तेज सिंह खड़ायत, श्रीमती सर्वेश सर्वेश्वरी, भंडारी, सुनीता नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, बासु भट्ट, सुनील नेगी, हरीश रावत, प्राची बिष्ट, प्रीति बिष्ट, तुषार बिष्ट, आनंद सिंह रावत, राजू जोशी, कुलदीप नेगी, महावीर प्रसाद डोभाल, योगम्बर सिंह रौथान, राजेंद्र काला, गिरधारी लाल शर्मा, श्रीमती बीना नेगी, सुनीता नेगी, शाकंभरी देवी गीता बिष्ट, अनीता काला, सरोज बड़थ्वाल, लीला नेगी, सीतांवरी नेगी, महेश्वरी नेगी ,अर्चना बड़थ्वाल, देवंती भट्ट, उमा नेगी, रेखा भट्ट ,सरिता भट्ट, वीरा नेगी, मंजू नेगी, मनोदरी रावत, रिंकी देवी, हृदय भूषण नेगी, देवंती नेगी, बिनीता भट्ट, सुमित्रा कैथुरा, भागवंती रावत, कुताल सिंह नेगी, दीवान सिंह मेहता आदि उपस्थित रहे।









