Latest Update

बीएसएफ ने पाकिस्तान से आए ड्रोन को मार गिराया 

बीएसएफ ने पाकिस्तान से आए ड्रोन को मार गिराया 

अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को मार गिराया है। ड्रोन देर रात को भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था और शुक्रवार सुबह सैनिकों ने बॉर्डर फेंस के पास ड्रोन बरामद किया। ड्रोन के साथ एक पैकेट हेरोइन भी बरामद की गई है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि 2-3 फरवरी को रात करीब 2.30 बजे बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर में बीओपी रियर कक्कड़ के पास एक ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए देखा। पाकिस्तान की सीमा से दाखिल हुए ड्रोन पर अलर्ट जवानों ने कई राउंड गोलीबारी की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News