Latest Update

निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

आज दिनाँक 5 जनवरी को निदेशक होम्योपैथी डॉक्टर जे०एल०फिरमाल एवं जिला होमियोपैथी चिकित्साधिकारी, हरिद्वार डॉक्टर विकास ठाकुर के निर्देशानुसार रुड़की सिविल लाइन्स में साई बाबा मंदिर के निकट डॉक्टर दिव्या सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, राजकीय होमियोपैथी चिकित्सालय, ब्रह्मपुर, हरिद्वार द्वारा निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे 153 लाभार्थियों को निःशुल्क दवा वितरण की गई व डेगूं संक्रमण से बचाव के तरीके की जानकारी दी गई। इस अभियान में फार्मासिस्ट दिनेश चंद्र तथा रवीन्द्र बर्मन द्वारा अपना अतुलनीय योगदान दिया गया। डॉक्टर दिव्या ठाकुर ने बताया की भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News