राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने खेल प्रतियोगिता कराई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने खेल प्रतियोगिता कराई

[videopress aLQYW0pn]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूड़की द्वारा नेहरू स्टेडियम में ताला चाबी की खेल प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख रोहित के मार्गदर्शन में 94 स्वयं सेवकों द्वारा उपस्थित रहकर प्रतिभाग किया गया जिनमें से 9 टीम बनाई गई,।प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ियों को रखा गया ।नगर संघचालक जलसिंह द्वारा परिणाम घोषित किया गया बाल शाखा गीतांजलि द्वारा 28.53 सेकंड ,बजरंग शाखा 30 .21 सेकंड ,तरुण स्वयंसेवकों में सुभाष शाखा 30 .60 सेकंड, तिलक शाखा 33.54 सेकंड ,बजरंग शाखा 33.82 सेकंड ,भागीरथ शाखा 34 .17 सेकंड. गीतांजलि शाखा 32.64 सेकंड, गणेश शाखा 35.21 सेकंड ,विवेकानंद 36 .1 सेकंड में ताला चाबी प्रतियोगिता को पूर्ण किया।

बाल स्वयंसेवकों में गीतांजलि शाखा का प्रथम स्थान तथा तरुण सम सेवकों में सुभाष शाखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत करते हुए जलसिंह द्वारा कहा गया की खेल से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है ।इस अवसर पर नितिन, अमरीश कुमार, डॉक्टर नितिन ,रवि ,सहदेव, अशोक ,अनूप सहित सैकड़ों स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

सहदेव सिंह पुंडीर
जिला प्रचार प्रमुख रुड़की

Samarth Bharat news
Samarth Bharat news