Latest Update

रुडकी।आजादी के 75-वें अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर निगम द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ में मेयर गौरव गोयल,नगर आयुक्त एवं उपजिलाधिकारी रुड़की विजय नाथ शुक्ल तथा सीओ रुड़की विवेक कुमार ने झंडी दिखाकर संयुक्त रूप से किया।नगर नगर निगम से यात्रा का शुभारंभ करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यह पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है कि हम अपनी आजादी के 75 साल पूरे करने पर ऐसा महोत्सव मना रहे हैं,जिसकी दुनिया में कहीं मिसाल नहीं मिलती।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सद्भाव,शांति,सौहार्द,समानता तथा एक दूसरे के निकट लाने का पर्व है।नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने कहा कि तिरंगा यात्रा जहां हमें देश प्रेम का संदेश दे रही है,वहीं हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज प्रति सम्मान एवं आदर सिखा रही है।आज खुशी की बात है कि देश में घर-घर तिरंगा लहरा रहा है जो हमारी स्वाधीनता का प्रतीक है।सीओ रुड़की विवेक कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमारे देश को एकजुटता,शहीदों का सम्मान और तथा अनुशासन का ऐसा पाठ पढ़ा रही है जो आने वाले वर्षों में इतिहास बन जाएगा।इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता,शायर अफजल मंगलौरी,पार्षद प्रतिनिधि जेपी शर्मा,सचिन कश्यप,रमेश चंद्र जोशी,अजय प्रधान,पार्षद नितिन त्यागी,आशु अग्रवाल,डॉ.नवनीत शर्मा,अंकित चौधरी,बेबी खन्ना,चंद्रप्रकाश बाटा,बीएल अग्रवाल, अब्दुल कय्यूम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat news
Samarth Bharat news