

रुड़की। चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात एवं जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, प्रबंधन अभिषेक चंद्रा, प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा, राखी चंद्र व अन्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से उनके मॉडलों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने बहुत मेहनत की है और उनके द्वारा बनाए गए मॉडल एक से एक बढ़कर हैं। प्रबंधक अभिषेक चंद्रा ने कहा कि बच्चों के द्वारा विभिन्न मॉडल बनाए गए हैं। मॉडल बनाने को लेकर बच्चों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिका ने भी बहुत मेहनत की है। इस मौके पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, डॉ. मधु सिंह, डॉ सौरभ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, अवनीश शर्मा, पवन तोमर, कविश मित्तल आदि उपस्थित रहे।







