Latest Update

संविधान गौरव दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित, मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि


संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा नेता एवं मानवाधिकार ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट के तत्वावधान में तहसील कैंप कार्यालय पर अधिवक्ताओं के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय संविधान के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए। साथ ही 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विचार गोष्ठी में अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान सभा के सैकड़ों सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं अधिवक्ता सुनील गोयल ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में से एक है। इसे तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा था।

इस अवसर पर नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने भारत माता की जय और भारतीय संविधान जिंदाबाद के जयघोष के साथ अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया। भारत सरकार ने वर्ष 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि हम सभी को भारतीय संविधान का सम्मान करते हुए उसमें वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं एवं राष्ट्रभक्तों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान सभा के अन्य सदस्यों को स्मरण किया। उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर अशोक कुमार, आशीष पंडित, अनिरुद्ध गोयल, अभिनव गोयल, एडवोकेट सिंघल, सचिन गोंडवाल, दीपक कुमार, अनिल राणा, नरेश, राकेश कुमार, राजेश वर्मा, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, शिव कुमार त्यागी, ऋषिपाल बर्मन, सोनू सहित अनेक अधिवक्तागण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News