Latest Update

 *सदैव याद किए जाएंगे इंदिरा गांधी ओर सरदार- पटेल राजेन्द्र चौधरी

आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के कैम्प कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों को उनके देश भक्ति तथा देश हित में किए गए कार्यों को लेकर सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पटेल साहब ने देश को जोड़ने का तथा इंदिरा गांधी ने देश की सीमाओं को बढ़ाने ओर दुश्मन देश को तोड़कर दो टुकड़े करने जैसे ऐतिहासिक कार्य किया।

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि दोनों महान हस्तियां राष्ट्र भक्त एवं सच्चे कांग्रेसी थे और हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह मदन पाल भड़ाना संजय गुड्डू ओमवीर सिंह मलिक, प्रधान जसवीर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राकेश कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी,जिला महामंत्री मुनफेत अली मोहित त्यागी उम्मेद गाजी सुनील शर्मा, जिला प्रवक्ता अनिल पुंडीर,ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी रिजवान अहमद, जिला सचिव नंद लाल यादव मिन्टू कुमार, बैनी प्रसाद सैनी, मनोज गिरी मकसूद हसन, जसविन्द्र सिंह एडवोकेट, इस्म सिंह, अनूप शर्मा निखिल सेठी नितिन जिन्दल नूर आलम राजा डॉ इरशाद मीर नूर हसन अंसारी मिलिन्द चौधरी गौरव अग्रवाल वीरेन्द्र कुमार शर्मा विनोद कुमार विक्रम सिंह विकास त्यागी मोनू आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News