
श्री सनातन धर्म प्रकाश चन्द्र कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुड़की में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को बी.एससी. एवं एम.ए. विभाग की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अपशिष्ट सामग्री से निर्मित आकर्षक कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिरुचि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के सचिव श्री सौरभ भूषण शर्मा जी, एवं अतिथि के रूप में उपसचिव श्री गोपाल गुप्ता जी तथा समिति सदस्य श्री योगेश गर्ग जी द्वारा प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।
दीपोत्सव प्रदर्शनी के अंतर्गत छात्राओं ने अनुपयोगी एवं अपशिष्ट सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार कीं। इन कलाकृतियों के माध्यम से छात्राओं ने यह संदेश दिया कि उचित कल्पनाशीलता एवं कलात्मक दृष्टिकोण से अनुपयोगी वस्तुओं को भी उपयोगी, सुंदर और आकर्षक बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने दीपावली के महत्त्व पर सुंदर भाषण, कविता-पाठ एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
इसके साथ ही आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भारतीय मेहंदी, अरबी मेहंदी, पाकिस्तानी मेहंदी, पोर्ट्रेट मेहंदी एवं मंडला मेहंदी की विभिन्न शैलियों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी रचाकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
महाविद्यालय के सचिव श्री सौरभ भूषण शर्मा जी, उपसचिव श्री भोपाल गुप्ता जी एवं समिति सदस्य श्री योगेश गर्ग जी ने संपूर्ण प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा छात्राओं द्वारा रची गई मेहंदी की विभिन्न कलाकृतियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता, मेहनत एवं उत्साह की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय सचिव श्री सौरभ भूषण शर्मा जी ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को दीपोत्सव एवं प्रतियोगिताओं की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन केवल छात्राओं की कला एवं प्रतिभा को प्रदर्शित करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामूहिक उल्लास के प्रतीक भी हैं। दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है। आज छात्राओं द्वारा निर्मित कलाकृतियाँ एवं उनके हाथों पर सजी सुंदर मेहंदी इसी प्रकाश, सृजनशीलता और खुशियों को बिखेर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की स्ववित्तपोषित प्रभारी डॉ. मधु मेहरा जी ने सभी छात्राओं को दीपोत्सव प्रदर्शनी एवं मेहंदी प्रतियोगिता की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने, निखारने और उचित मंच प्रदान करने की है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी कलात्मक ऊर्जा, रचनात्मकता एवं उत्साह को सदैव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि जिस प्रकार दीपक स्वयं प्रकाशमान होकर दूसरों के जीवन में उजाला फैलाता है, उसी प्रकार छात्राओं को भी अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं सकारात्मक विचारों से अपने जीवन तथा समाज को प्रकाशित करना चाहिए।
दीपोत्सव प्रदर्शनी के परिणाम
प्रदर्शनी में छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा एवं उनके द्वारा निर्मित आकर्षक कलाकृतियों के आधार पर निम्नलिखित छात्राओं ने स्थान प्राप्त किए—
प्रथम स्थान:
सुश्री ख्याति — एम.ए. तृतीय सेमेस्टर (ड्राइंग)
द्वितीय स्थान:
सुश्री स्वाति — एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ड्राइंग)
तृतीय स्थान:
सुश्री ज़ीनत — एम.ए. तृतीय सेमेस्टर (ड्राइंग)
सुश्री सना — बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर
सांत्वना पुरस्कार:
सुश्री नाज़िया परवीन — एम.ए. तृतीय सेमेस्टर (राजनीति विज्ञान)
सुश्री अनुष्का — बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर
मेहंदी प्रतियोगिता
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारतीय, अरबी, पाकिस्तानी, पोर्ट्रेट एवं मंडला मेहंदी की सुंदर डिज़ाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं के नाम निम्नलिखित है
प्रथम स्थान:- नाजिया (बीएससी प्रथम सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान :- महक (प्रथम सेमेस्टर) (ड्राइंग विभाग)
तृतीय स्थान शहरीन :- तृतीय सेमेस्टर (पॉलीटिकल विभाग)
कार्यक्रम में उपस्थित प्रवक्तागण
इस अवसर पर श्रीमती संदीपा, श्रीमती राधा, श्रीमती प्रियंका, सुश्री फिरदौस, सुश्री आँचल, सुश्री शिवानी, सुश्री अंजलि, सुश्री तनु एवं सुश्री ज्योति सहित महाविद्यालय की समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इस प्रकार दीपोत्सव प्रदर्शनी एवं मेहंदी प्रतियोगिता उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और सांस्कृतिक सौहार्द के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।



















