Latest Update

दिल्ली रैली और उत्तराखंड न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां  *दिल्ली रैली में रुड़की से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल – राजेन्द्र चौधरी* 

दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली और तीन नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रुड़की स्थित कांग्रेस कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अगुवाई में ओर जिला कांग्रेस प्रभारी राव शेर मोहम्मद जी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी राव शेर मोहम्मद ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि वोट बचाने एवं देश बचाने हेतु रुड़की महानगर से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे और यह देश हित में है।

बैठक में पूर्व गृह राज्यमंत्री राम सिंह सैनी, रुड़की के मेयर यशपाल राणा और प्रणय प्रताप सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली में होने वाली रैली और उत्तराखंड न्याय यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

बैठक में ओमवीर सिंह मलिक, अनिल कुमार पुंडीर, सुनील शर्मा, इरशाद मीर, मुस्तकीम अहमद, शमशाद चेयरमैन, मीर हसन प्रधान, यास्मीन खान, नीरज सैनी, रिजवान अहमद, मनोज सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा, संजय गुड्डू, शमशेर अली, वैभव सैनी, जावेद तारिक, यशवीर सिंह सैनी, अश्विनी छाबड़ा, मिंटू जायसवाल, नंदलाल यादव, सुशील कश्यप, अक्षय गौतम एडवोकेट, राव कलीम, मनोज गिरी, विक्रम सिंह, नूर आलम, राजा नूर आलम अंसारी, उम्मेद गाजी, गौरव अग्रवाल, मिलिंद चौधरी, गफर अली, विकास त्यागी और मोनू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता मदनपाल सिंह भड़ाना ने की, जबकि संचालन प्रधान यशवीर सिंह ने किया।

कांग्रेस नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। पार्टी का जोर संगठनात्मक मजबूती के साथ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर रहा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News