Latest Update

प्रसिद्ध गायक दिलेर मेहंदी के प्रति की गई टिप्पणी को बताया अपमान जनक,पूजा गुप्ता

रुड़की।वरिष्ठ समाज सेविका एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती पूजा गुप्ता ने अपने बयान में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सार्वजनिक मंच पर प्रसिद्ध गायक दिलेर मेहंदी के प्रति की गई टिप्पणी को पंजाबी समाज तथा सिख समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कदम बताया।उन्होंने कहा कि दिलेर मेहंदी ने अपने पूरे जीवन में कभी मदिरा का सेवन नहीं किया।इस घटना से पंजाबी और सिख समाज में कैबिनेट मंत्री के प्रति गहरी नाराजगी है।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रति इस तरह की टिप्पणी करना पूरी तरह गलत है।नेताओं को अपने शब्दों तथा व्यवहार की मर्यादा को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए।कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि जनता इस पूरे मामले पर आक्रोशित है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News