Latest Update

गौरव कौशिक (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा) 19 अक्टूबर को रुड़की आएंगी सीएम धामी की पत्नी गीता धामी* 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी 19 अक्टूबर को रुड़की में आयोजित होने जा रहे ‘रंगीलो रास नारी शक्ति महासंगम’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। महिलाओं को एक मंच पर लाने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस महासंगम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नारी शक्ति का रंग देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि कार्यक्रम में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। रुड़की के वैशाली मंडप ग्राउंड में 19 अक्टूबर को रंगीलो रास नारी शक्ति महासंगम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की मौजूदगी इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी। आयोजन में महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आयोजनकर्ता गौरव कौशिक ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महासंगम का उद्देश्य महिलाओं को साझा मंच उपलब्ध कराना और उनकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की पत्नी मनीषा बत्रा,रुड़की की मेयर अनीता देवी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत सहित कई प्रमुख महिलाओं के शामिल होने की जानकारी दी गई। आयोजकों के मुताबिक महासंगम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम को खास बनाएंगी। महिलाओं के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा लेकिन आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवेश पास लेना जरूरी होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी हैं। 

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News