Latest Update

दुर्गा मंदिर में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

शारदीय नवरात्रि पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दुर्गा चौक मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रुड़की। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की के प्रसिद्ध दुर्गा चौक मंदिर में पहुंचकर माँ भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भव्य आरती में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने माँ भगवती से समस्त क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, जनकल्याण और प्रत्येक परिवार की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने माँ भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कामना की कि माता रानी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और हर परिवार के जीवन में सकारात्मकता, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर दुर्गा चौक मंदिर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। माँ भगवती के जयकारों और भव्य आरती से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा। श्रद्धा और आस्था के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति की कामना की।

 

समर्थ भारत न्यूज़ — खबर से खबरों तक

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News