Latest Update

रुड़की में ‘गौ माता चौक’ बनाने की मांग, बंद सरकारी गौशाला को जल्द चालू कराने के लिए हिंदू सेना ने सौंपा ज्ञापन

आज हिंदू सेना संगठन के द्वारा रुड़की भारतीय जनता पार्टी के मेयर श्री ललित मोहन अग्रवाल जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार बजरंगी जी के द्वारा एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पंकज पाल जी ने अपने उत्तराखंड के जिला प्रभारी पंकज कुमार मीडिया प्रभारी प्रवीण रुड़की नगर अध्यक्ष प्रदीप गिरी विधानसभा भगवानपुर अध्यक्ष प्रवीण बजरंगी सोनू रजत हर्षित और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे उन्होंने ज्ञापन में रुड़की में बहुत से चौक खाली है उन्होंने कहा कि हमें रुड़की में गौ माता चौक चाहिए और सालिया में जो गौ साला रुड़की नगर निगम की

सरकारी है उसको भी जल्द खोलने के लिए कहा क्योंकि बहुत सी ऐसी गौ माता है जो सड़कों पर घूम रही है और उनको कसाई पकड़ कर ले जा रहे हैं हम सब मिलकर उन गौ माता को उसे गौशाला में छोड़ने का काम करेंगे क्योंकि वह सरकार की गौशाला है अब तक वह बंद क्यों है हमको बहुत जल्द वह गौशाला चलती हुई चाहिए अन्यथा सभी संगठन मिलकर रुड़की सालियर में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News