Latest Update

लक्सर में श्री रामलीला का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि ने भगवान श्रीराम का लिया आशीर्वाद

लक्सर। श्रीमान सनातन धर्म सभा (रजि०) के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला लक्सर के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

श्री रामलीला का आयोजन भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रामलीला के मंचन के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन, उनके त्याग, सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा से जुड़ी शिक्षाओं को प्रस्तुत किया जाता है।

इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री रामलीला लक्सर का यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

जय श्रीराम! 🚩

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News