Latest Update

*भाजपा संगठन की मजबूती, जनसेवा और जनसंपर्क को लेकर प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित*

रुड़की, 9 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के जिला कार्यालय में आज भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला प्रभारी आदित्य चौहान तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,राज्यमंत्री श्याम वीर सैनी, देशराज करनवाल,आदेश सैनी, शोभा राम प्रजापति, अनीस गोड, रविन्द्र कटारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है और आमजन का विश्वास मजबूत होता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज का स्वागत करते हुए कहा कि जिला रुड़की में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नियमित बैठकें, कार्यों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। संगठनात्मक अनुशासन, सामूहिक प्रयास और सक्रिय जनसंपर्क से पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,मयंक गुप्ता, राजपाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान ,संजीव तोमर, डॉ सौरभ गुप्ता, प्रिया प्रवेश,जिला मंत्री सतीश सैनी, नवनीत सिंह, मधुप त्यागी, सचिन झबरेड़ी,प्रतिभा चौहान,जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह आलोक गौतम,अंकित गौतम, गीता मलिक, ,रोमा सैनी, अमन त्यागी, मास्टर सत्यपाल, दिनेश कौशिक, राजेश सैनी सोहन सिंह राणा,सावित्री मंगला, मोर्चे के अध्यक्षों में,आदित्य रोड, विभोर सेठी, सुदेश चौधरी, नील कमल शर्मा, राहुल मुल्तानी, आदित्य बृजवाल, धीर सिंह, अमीलाल वाल्मीकि, तेज सिंह सैनी,मंडल अध्यक्ष बृज मोहन सैनी,भगत सिंह , पार्षद गण राजन गोयल, अभिषेक चंद्रा , डॉ आशुतोष सिंह,प्रदीप पाल,सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News