
आरोग्यम हॉस्पिटल, भवनपुर, रुड़की एवं श्री हरमिलाप दुर्गा मंदिर, साकेत कॉलोनी, रुड़की के सहयोग से हरमिलाप धर्मशाला, साकेत कॉलोनी में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 1278 मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

शिविर में आरोग्यम हॉस्पिटल की ओर से विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की जांच की। जनरल फिजिशियन (डॉ. आशुतोष स्वारंकर) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (डॉ. पृथाबेन देवेंद्र कुमार वर्मा) ईएनटी सर्जन (डॉ. दीप्ति डोगरा) नेत्र रोग विशेषज्ञ (डॉ. सावन चुग) दंत रोग विशेषज्ञ (डॉ. वर्तिका वात्स) छाती एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ (डॉ. कुनाल कुमार) त्वचा रोग विशेषज्ञ (डॉ. पारुल शर्मा) हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ (डॉ. अधिश प्रताप सिंह) ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
शिविर में मरीजों के लिए पैथोलॉजी जांच, फेफड़ों की जांच (PFT), हृदय की जांच (ECG), हीमोग्लोबिन (HB), ब्लड शुगर (RBS) सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके अलावा अन्य पैथोलॉजी जांचों पर 30 प्रतिशत तथा रेडियोलॉजी जांचों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई।
शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कराए जाने के संबंध में भी लोगों को जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को आगे के उपचार के लिए उचित दिशा मिली।
शिविर के आयोजन में सत्यपाल बाठला (अध्यक्ष), विनोद सचदेवा, सत्यपाल अरोड़ा, श्याम सुंदर सचदेवा, सुरेन्द्र मेहन्दीरत्ता, अशोक अरोड़ा, रामनारायण सतीजा, गगन आहूजा, अनिल मेहन्दीरत्ता, गौरव सेठी, राजीव गुलाटी, मुकेश कुमार, सचिन मित्तल, अमित मेहन्दीरत्ता, जितेन्द्र खेतरपाल, एच. एम. कपूर, उमेश कोहली, सुदेश अरोड़ा, राजकुमारी, मीरा अरोड़ा, मनीषा, कीर्ति आहूजा, नीलम, बबीता गोयल, सुनीता अरोड़ा, ज्योति गुलाटी, संजू अरोड़ा, नवीन शर्मा, विवेक अलावत, अनुराग सक्सेना सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सहयोगियों ने मरीजों के पंजीकरण, व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग किया।
आरोग्यम हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री संदीप कुमार केड़िया जी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना अस्पताल की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समय रहते लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान की जा सकती है और उन्हें उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया जा सकता है।
ट्रस्टी श्री संजय शिकारिया जी ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने शिविर में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, अस्पताल की टीम और सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
वहीं आरोग्यम हॉस्पिटल के महाप्रबंधक श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव जी ने शिविर के सफल संचालन को लेकर कहा कि अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आरोग्यम हॉस्पिटल भविष्य में भी जनसेवा के क्षेत्र में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। साथ ही शिविर के सफल आयोजन पर महाप्रबंधक ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ, सहयोगी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिविर में पहुंचे सभी मरीजों का आभार व्यक्त किया।



















