Latest Update

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का नारसन बॉर्डर पर हुआ स्वागत

रुड़की।उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के हरिद्वार,उत्तराखंड के नारसन बॉर्डर पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।हरिद्वार में होने वाली विशाल जनसभा एवं विरोध-प्रदर्शन को लेकर प्रदेश प्रभारी का हरिद्वार आगमन हुआ।नारसन बॉर्डर पर हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के लिए कार्य कर रहा है।बड़ी संख्या में आम नागरिकों के वोट काटे जा रहे हैं।कहा कि कांग्रेस पार्टी देश भर में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मुखर है।जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देता,कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।स्वागत करने वाले में विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व मेयर गौरव गोयल,जितेंद्र पंवार,मोनू प्रधान,चेयरमैन मोइनुद्दीन अंसारी,राव शेर मोहम्म,पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम,गौरव गर्ग,तुषार गोयल,अनूप शर्मा,दीपक वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे,इसके अलावा विभिन्न स्थान पर भी कांग्रेसियों द्वारा प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News