
रुड़की, 7 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बीएसएम इंटर कॉलेज, रुड़की में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री श्री फणींद्रनाथ शर्मा, सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई गति प्राप्त की है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प है।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा राष्ट्रसेवा की उसी भावना का प्रतीक है, जो भाजपा के संगठन और कार्यकर्ताओं की पहचान है।
राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा को राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रधर्म मानकर कार्य करते हैं। सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री जी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनता का विश्वास विकसित भारत की मजबूत नींव है।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ गरीब, किसान, महिला और युवा को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई हैं। उत्तराखंड भी विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि विकसित भारत का संकल्प जन-आंदोलन बन चुका है।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज देश में जो आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है, वह मजबूत नेतृत्व और करोड़ों देशवासियों के विश्वास का परिणाम है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि रुड़की जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।
सभा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आज के संबोधन में व्यक्त सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की भावना को कार्यकर्ताओं ने आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से सेवा और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत की विकास यात्रा में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सभी नाम मोदी जी के साथ’ we will do it ‘के नारे लगाए, मोदी जी ने बताया कि आज का भारत घुसपैठियों को घर में घुसकर मारता है, उन्होंने बताया कि वे अपने आप को आज भी विद्यार्थी मानते हैं और रोज कुछ नया सीखते हैं
कार्यक्रम के पश्चात सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में “मोदी है तो मुमकिन है”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। यात्रा में विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिला सह प्रभारी रविंद्र कटारिया, हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करनवाल, राकेश गिरी, अनीस गोड, मेयर अनीता देवी अग्रवाल,करतार सिंह भडाना,राजपाल सिंह, मास्टर सत्यपाल सिंह, राज्यमंत्री श्याम वीर सैनी,शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, अजीत सिंह, ललित मोहन अग्रवाल,सुबोध राकेश, सुशील त्यागी, रजनीश शर्मा, ममतेश शर्मा,पवन तोमर ,सहित अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षद गण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने किया।कार्यक्रम के संयोजक विभोर सेठी रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा वर्ग ने प्रतिभाग किया



















