
Today Horoscope 4 October : आज 4 अक्तूबर, रविवार का दिन है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। किसी राशि के जातकों को कामकाज में सफलता और नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। वहीं, परिवार और रिश्तों के मामले में भी आज का दिन महत्वपूर्ण रह सकता है। कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन खास संकेत लेकर आया है। नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कैसा रहेगा, किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी और कहां लाभ के योग बन सकते हैं? आइए जानते हैं 4 अक्टूबर 2026 का आज का राशिफल।

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पद मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी। किसी विरोधी की बातों से प्रभावित होकर खुद पर संदेह न करें। छोटी-छोटी योजनाएं आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकती हैं। व्यापार में प्रगति के अच्छे संकेत हैं, हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में थोड़ी चिंता हो सकती है।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज खुद को साबित करने का जोश आपके भीतर साफ दिखाई देगा। आपकी मेहनत और मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। प्रशासनिक या राजनीतिक मामले में थोड़ी सावधानी रखना जरूरी होगा। लंबी यात्रा नए अनुभव लेकर आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर सामने आएंगे। दिन का अंतिम समय परिवार और मनोरंजन के साथ खुशी से बीत सकता है।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। कारोबार में जल्दबाजी या बड़ा जोखिम लेने से बचें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। काम में स्पष्टता रखेंगे तो कई उलझनें आसानी से दूर हो जाएंगी। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र की कोई पुरानी परेशानी अब धीरे-धीरे सुलझ सकती है। माता-पिता के साथ समय बिताने से मन को विशेष शांति मिलेगी।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज आपको सफलता के साथ मन का संतोष भी मिलेगा। परिवार और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। पुराने लेन-देन निपटाने का अवसर मिल सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में समझदारी से योजना बनाएं। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू होने से उत्साह बढ़ेगा। लंबे समय से दिल में बसी कोई इच्छा पूरी होने की खुशी भी आज आपको मिल सकती है।
सिंह राशि: आज का राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रह सकता है। मनपसंद काम मिलने से कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी और मेहनत का अच्छा परिणाम भी सामने आएगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। अपने काम को लेकर स्पष्ट रहें और दूसरों की बातों में आकर अपने लक्ष्य से न भटकें। विरोधियों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। सरकारी काम से जुड़ी कोई चिंता हो तो उसे समय रहते सुलझाने का प्रयास करें।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज आपको सफलता के साथ मन का संतोष भी मिलेगा। परिवार और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। पुराने लेन-देन निपटाने का अवसर मिल सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में समझदारी से योजना बनाएं। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू होने से उत्साह बढ़ेगा। लंबे समय से दिल में बसी कोई इच्छा पूरी होने की खुशी भी आज आपको मिल सकती है।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन नई उम्मीद लेकर आ सकता है। अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक राहत महसूस होगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से आत्मविश्वास और खुशी दोनों बढ़ेंगे। अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक रहेगा। परिवार में चल रही नाराजगी बातचीत और समझदारी से दूर हो सकती है और रिश्तों में फिर से गर्मजोशी लौटेगी।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का माहौल आपके लिए सकारात्मक और खुशियों से भरा रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की आपकी खूबी लोगों को प्रभावित करेगी। हालांकि किसी की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय अपने विवेक से फैसला लेना बेहतर होगा। कोई करीबी सहयोगी मुश्किल समय में आपका साथ दे सकता है। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थोड़ी तकलीफ दे सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। अचानक आने वाले खर्चों के बावजूद परिवार का सहयोग बना रहेगा।
धनु राशिः आज का राशिफल
आज तरक्की के साथ नई उपलब्धियों के रास्ते खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपकी प्रतिष्ठा और पद दोनों मजबूत हो सकते हैं तथा आय बढ़ने के संकेत भी हैं। किसी मित्र की अनजानी गलती आपके काम में थोड़ी रुकावट डाल सकती है, इसलिए सतर्क रहें। नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, लेकिन परिवार और भाई-बहनों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज आपकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास दोनों मजबूत रहेंगे। नई योजनाओं और सृजनात्मक कामों में मन लगेगा और आप अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से सामने ला पाएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करके मन को गहरा संतोष मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। पुरानी गलतियों से सीखना आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्तों की कई उलझनें आसानी से सुलझ सकती हैं।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आसपास के लोगों को समझकर आगे बढ़ें, क्योंकि हर व्यक्ति आपकी सफलता से खुश हो, यह जरूरी नहीं है। किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मन को खुशी दे सकती है। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज आपके सम्मान और उपलब्धियों में वृद्धि के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए अवसर सामने आ सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग कठिन कामों को भी आसान बना देगा। हालांकि बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी-सी बात गलतफहमी का कारण बन सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत विश्वास करने से बचें। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई पुरानी रुकावट दूर होने से खुशी का माहौल बनेगा और दांपत्य जीवन में भी प्रेम और अपनापन बना रहेगा।