
हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू0 कॉस्ट) के तत्वाधान में नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंधक डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रारिम्भक स्तर से वैज्ञानिक दृष्टि कोण विकसित करने में ऐसी प्रतियोगिताएँ महत्वपूर्ण हैं। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नूतन ने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, तार्किक चितंन, समस्या समाधान, राबोटिक, पर्यावरण, नवीकरणीय ऊर्जा और समसामयिक विषयों पर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद जूनियर व सीनियर वर्ग में 8-8 प्रतिभागियों का चयन किया गया। 07 चक्रों में हुई क्विज प्रतियोगिता के आधार पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विजेताओं का चयन किया गया। जूनियर वर्ग में यश और प्रिंस की टीम प्रथम रही। नैना-वैष्णवी द्वितीय, लक्ष्मी-चारू तृतीय और संजना-अंजली की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में मानसी और मानवी चौधरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। प्रगति-खुशी द्वितीय, संजना-देवगिरि तृतीय तथा आशु-अक्षिता चतुर्थ स्थान पर रहे। निर्णायक डॉ0 पंकज कुमार, मीनाक्षी और संजय गुप्ता रहे। समापन पर रविन्द्र प्रताप सिंह, नवन किशोर पिठोई, डॉ0 घनश्याम गुप्ता व प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता और नूतन ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कामनी, विशाल, वंशिका, इच्छा, साक्षी, रौनक, तानिया, सृष्टि, आरजू, मुनमुन, आकांक्षा, कृष्णा, संस्कार, आदर्श आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।