Latest Update

इंडस्ट्रियल एरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन

रुड़की। आज रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शशांक जिंदल के कार्यालय पर एक्वा स्वच्छ कंपनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 40 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर एक्वा स्वच्छ कंपनी के स्वामी श्री सुशील सैनी जी ने स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान एवं पुण्य कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। सुशील सैनी ने कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम में अरविंद सैनी, शशांक जिंदल ,कविश मित्तल, शुभम गोयल,विशाल वर्मा, मनोज अग्रवाल, नीशू सैनी, अजय सैनी, उमेश सैनी, राजेश सैनी, दीपचंद सैनी, देवेंद्र सैनी, सहित अन्य गणमान्य लोग एवं रक्तवीर उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News