Latest Update

किसान आयोग उपाध्यक्ष द्वारा दुग्धशाला का भ्रमण ।

दुग्ध संघ हरिद्वार की शिकारपुर में स्थित दुग्धशाला का चौधरी अजित सिंह उपाध्यक्ष किसान आयोग द्वारा प्रमोद अध्यक्ष दुग्ध संघ के साथ भ्रमण किया गया। अजय क्वीरा प्रधान प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि बीस हजार लीटर क्षमता की दुग्धशाला मे 350 दुग्ध समितियो से दुग्ध प्राप्त होता है जिससे दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ

तैयार कर आर्मी रुड़की ‘,,संस्थानो एवं बाजार मे आपूर्ति की जाती है। दूध की गुणवत्ता जाच करने हेतुअत्याधुनिक मशीन मिल्कोस्कैन भारत सरकार की योजना से आयातित कर उपलब्ध करायी गयी है। अध्यक्ष दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध समिति सचिवो हेतु 50 पैसे प्रति लीटर सचिव प्रोत्साहन देने की मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को लागू कराने की एवं दुग्ध उत्पादकों को चारा दाना भूसा पर 75% अनुदान दिलाने की माग की गयी । किसान आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि धामी जी से समस्याओ का निराकरण कराया जायेगा । सर्वश्रेष्ट कर्मचारी के रूप में राकेश चौधरी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर डीपी सिंह उपनिदेशक ,पीयूष आर्य सहायक निदेशक, अजय क्वीरा प्रधान प्रवन्धक ,सहदेव पुण्डीर दुग्धशाला प्रभारी, हरी सिंह पी& आई, आवेश ,. ईश्वर, सरदार करण सिंह, अजय रावत, मनोज, आदि उपस्थित रहे।

        

     सहदेव सिंह पुण्डीर

      प्रभारी दुग्धशाला

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News