Latest Update

*मगरूबपुर दीदाहेड़ी में ग्रामीणों एवं लाभार्थियों से हुआ आत्मीय संवाद, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी*

पिरान कलियर। विधानसभा पिरान कलियर के ग्राम पंचायत मगरूबपुर दीदाहेड़ी (गोविन्दपुर) में ग्राम प्रधान श्री तेलूराम जी के आवास पर ग्रामीणों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से आत्मीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोमा सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, भाजपा उत्तराखंड एवं चौ योगी रोड़, विधानसभा संयोजक (पिरान कलियर), सोशल मीडिया, भारतीय जनता पार्टी, रुड़की ने ग्रामीणों से संवाद किया।

इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हो रहे लोगों से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव भी जाने गए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

ग्रामीणों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। ग्रामीणों के स्नेह, विश्वास और उत्साह को क्षेत्र में विकास एवं सुशासन के प्रति जनता के मजबूत भरोसे का प्रतीक बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा, संवाद, संगठन और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आमजन से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया।

📍स्थान: ग्राम पंचायत मगरूबपुर दीदाहेड़ी (गोविन्दपुर), विधानसभा पिरान कलियर

विधानसभा: 30 – पिरान कलियर

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News