
झबरेड़ा। खेल महाकुंभ 2026 -27 न्याय पंचायत ब्लॉक नारसन प्रतियोगिता का आयोजन शानदार ढंग से शुरू हुआ इस अवसर पर नारसन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले न्याय पंचायत स्तर पर अंडर 14 एवं अंदर-19 वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया

खेल महाकुंभ प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कामेश्वर उनियाल ब्लॉक नारसन पवन राना एवं युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग नारसन के प्रशिक्षक पुलकित लोहान, आकाश कुमार के निर्देशन में प्रारंभ हुई।
ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 6 सितंबर से प्रारंभ होकर 8 सितंबर को समाप्त होगी। प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों द्वारा रजिस्ट्रेशन होगा न्याय पंचायत खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 300 रु, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को₹200 एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 150रु प्रदान किए जाएंगे। न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ प्रतियोगिता ढंडेरा, मुंडलाना, गाधारोना, लिबहेरी, लाठरदेवाहूण, मखदुमपुर एवं मोहम्मदपुर में आयोजित होगी।
न्याय पंचायत खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा झबरेड़ा के विधायक वीरेंद्र जाती ने किया ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है खेल के माध्यम से हम अपने जीवन में संतुलन लाने में सफल होते हैं। उद्घाटन के अवसर पर एंबीशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विश्वास पवार, सोनम पवार एवं प्रधानाचार्य पूजा सत्संगी, दीपक पवार चौधरी ने उपस्थित होकर मुख्य अतिथि का माल्यार्पण किया ।
न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में एंबीशन पब्लिक स्कूल, भारत सिंह इंटर कॉलेज झबरेड़ा, पीएम श्री राजकीय बालिकाइंटर कॉलेज झबरेड़ा, एम एन पब्लिक स्कूल झबरेड़ा, रॉयल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
न्याय पंचायत खेल महाकुंभ ।लाठरदेवाहूण का पहला मैच कबड्डी में भारत सिंह इंटर कॉलेज एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण के बीच हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
अंडर 14 बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण बी ने प्राप्त किया एवं तीसरा स्थान एंबीशन पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।अंडर-19 बालिका कबड्डी में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण ने भरत सिंह इंटर कॉलेज को हराकर विजेता बना। अंडर 14 बालक वर्ग कबड्डी में एंबीशन पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान, दूसरा स्थान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण ने एवं तीसरा स्थान भारत सिंह इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। अंडर 19 कबड्डी बालक वर्ग मे चौधरी भारत सिंह इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान एंबीशन पब्लिक स्कूल एवं तीसरा स्थान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण ने प्राप्त किया। शिवानी, रिया, मुस्कान, प्रियांशी आंचल एवं शिवानी बालक वर्ग में आयुष, शोएब, अंकन आदि ने अपने प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का मन मोह लिया। खो खो अंडर 14 बालिका वर्ग रॉयल पब्लिक स्कूल ने प्रथम द्वितीय स्थान पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झबरेड़ा एवं तीसरा स्थान एंबीशन स्कूल में प्राप्त किया अंडर-19 बालिका वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल में प्रथम दूसरा स्थान एंबीशन पब्लिक स्कूल एवं तीसरा स्थान भरत सिंह इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया अंडर 14 बालक वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान एवं एंबीशन पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल में प्रथम एवं भारत सिंह इंटर कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया खो खो खेल प्रतियोगिता में अक्षत पवार, हैप्पी, आयरन, मुनव्वर, नीरज, विनीत अनन्या, साक्षी सूची, आराध्या आदि खिलाड़ियों ने अपनी प्रथा का प्रदर्शन कर उपस्थित खेल प्रेमियों का मन मोह लिया। न्याय पंचायत खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में अरुण कुमार खरे, मनीष काकरान, सौरभ कुमार, प्रीति सैनी, सुषमा पांडे, सोनिया सैनी, अखिल प्रधान, प्रमोद कुमार, संजीव जटराणा, परमिंदर मलिक, ज्ञानेश्वर, अनुज चौधरी, वाजिद अली, जसमेंदर मलिक, अनुज, सतीश पवार, अब्दुल रहमान नीरज एवं आलोक द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।



















