Latest Update

गणेशपुर में दरारों की खबर पर एक्शन में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण; हर संभव मदद का भरोसा, कार्यदायी संस्था और कांट्रेक्टर पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

 

रुड़की। गणेशपुर क्षेत्र में मकानों और दुकानों में लगातार बढ़ रही दरारों की शिकायतों के बीच आज रुड़की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रभावित क्षेत्र का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मंत्री ने दरारों से प्रभावित मकानों को देखा और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और चिंताओं की जानकारी ली और हर संभव मद्द का भरोसा दिया।इस अवसर पर पार्षद कुलदीप तोमर,संजीव तोमर मौजूद रहे।

गणेशपुर में सड़क से लेकर कई मकानों तक दरारें पहुंचने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई मकानों में दीवारों, छत और फर्श में दरारें दिखाई दे रही हैं। कुछ परिवारों को अपने घर खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ा है, जबकि नए बने मकानों में भी दरारें आने की शिकायत सामने आई है।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति की गंभीरता को समझा और संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित मकानों की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराने तथा समस्या के कारणों की जांच के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिवार को भय और असुरक्षा के माहौल में नहीं रहने दिया जाएगा। प्रभावित लोगों की समस्या का उचित समाधान निकालने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गणेशपुर क्षेत्र में मकानों और दुकानों में दरारों का मामला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द तकनीकी जांच कर स्थायी समाधान की मांग की है। आज मंत्री के निरीक्षण से प्रभावित परिवारों को मामले में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News