
रुड़की। ग्रामीण पत्रकारों के हितों और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने की दिशा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक विस्तार की शुरुआत तेज कर दी है। इसी क्रम में आज रुड़की स्थित अपडेट रुड़की कार्यालय पर हरिद्वार जिले की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक एवं घोषणा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. नरेश पाल जी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी जी के नेतृत्व में किया गया, जबकि संगठन के प्रदेश संरक्षक नितेश पाल जी के संरक्षण में हरिद्वार जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के उद्देश्य और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन और समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे पत्रकारों को एक मजबूत संगठनात्मक मंच उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है।
हरिद्वार जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बैठक के दौरान हरिद्वार जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अपडेट रुड़की के चीफ एडिटर रामकुमार चौहान को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का हरिद्वार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं समाचार क्रांति के एडिटर सुमित सैनी को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। शुभम चौधरी को जिला मंत्री बनाया गया, जबकि भगवानपुर क्षेत्र से अमर उजाला के पत्रकार उमेश सैनी को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
इसके साथ ही दीक्षा गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष तथा धीमान जी को संरक्षक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उपस्थित पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
उत्तराखंड में पत्रकारों की आवाज बनेगा संगठन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद डॉ. नरेश पाल जी ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यप्रणाली और संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में संगठन ने पत्रकारों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को मजबूत किया जाएगा। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में कार्य कर रहे पत्रकारों की समस्याओं को संगठनात्मक स्तर पर उठाने के साथ-साथ पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार अपने-अपने क्षेत्रों में जनता और शासन-प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। ऐसे पत्रकारों को संगठन के माध्यम से एकजुट करना समय की आवश्यकता है।
संगठन के विस्तार पर प्रदेश अध्यक्ष का जोर
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी जी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का उद्देश्य केवल पदों का गठन करना नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण और क्षेत्रीय पत्रकार को संगठन से जोड़कर एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरिद्वार जिले के साथ-साथ उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा और पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामकुमार चौहान ने जताया आभार
नवनियुक्त हरिद्वार जिला अध्यक्ष एवं अपडेट रुड़की के चीफ एडिटर रामकुमार चौहान ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों को संगठन से जोड़ना और उनके हितों की आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरिद्वार जिले के सभी क्षेत्रों के पत्रकारों से संपर्क कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
रामकुमार चौहान ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों के बीच जनता की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को सामने लाने का कार्य करते हैं। ऐसे पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए मजबूत मंच तैयार करना होगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिस प्रकार पत्रकारों के हितों और समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक उठाने का कार्य कर रहा है, उसी दिशा में हरिद्वार जिले में भी संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
पत्रकारों ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प



















