Latest Update

राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए

 रुड़की। आज उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति एवं अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति द्वारा संयुक्त रूप से 1और2सितम्बर 1994मेंखटीमा एवं मसूरी में उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर दोनों समितियों के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं रुड़की तहसील के प्रथम राज्य आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला ने अपने वक्तव्य में -शहीदों हम शर्मिंदा हैं तुम्हारे कातिल जिंदा हैं के साथ कहा कि उत्तराखंड राज्य बने 26वर्ष पूर्ण होने पर भी खटीमा, मसूरी एवं रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा देना तो दूर रहा ऐसे कांड करवाने वालों को हमारी सरकारें देश के विशिष्ट सम्मान से सम्मानित कर रही हैं । इससे अधिक अपमान शहीद आन्दोलन कारियों का नहीं हो सकता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के केन्द्रीय महामंत्री वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी प्रेम दत्त शर्मा ने कहा जिस जल, जंगल, जमीन,जवानी बचाने के लिए राज्य बनाया गया मूल निवास एवं आम जन के विकास का वह विषय तो नैपथ्य में चला गया।इन 26वर्षो में सभी सरकारों ने केवल उत्तराखंड का दोहन किया है और अधिक पलायन करने को मजबूर किया है तो विकास कहां। उत्तराखंड में जहां भूमाफियाओं, खनन माफियाओं, शराब माफियाओं, होटल माफियाओं, का वर्चस्व बढ़ा है यह सब हमारी सरकारों का सरक्षण है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्री नारायण दत्त तिवारी एवं स्व श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी के अलावा किसी के पास उत्तराखंड आन्दोलन के कारणों की पूर्ति का कोई विचार नहीं।आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी एवं नगर पंचायत ढंडेरा के चैयरमेन सतीश नेगी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीदों की शहादत को हमें नहीं भूलना चाहिए जिस उद्देश्य के लिए राज्य आंदोलनकारी शहीद हुए उसके लिए हमें आज भी संघर्ष करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उनकी ओर से शहीदों की स्मृति में पूर्वी केविन पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें नीम, जामुन, आंवला, आदि के पेड़ लगाये गये और सरकार से चिन्हीकरण से बंचित राज्य आंदोलनकारियों को अविलम्ब चिन्हित करने की मांग की गई और चिन्हित न होने पर सभी राज्य आंदोलनकारियों ने भयंकर आन्दोलन करने की चेतावनी दी।इस अवसर पर वंचित आन्दोलनकारी सिताम्बरी नेगी, उमा नेगी जिवानन्द बुडाकोटी, प्रदीप बुडाकोटी, शिवाजी कालोनी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह रावत, देव सिंह सांवत, आदर्श शिवाजी नगर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पंवार, लक्ष्मी नगर एवं डिफेंस कॉलोनी से सत्यभामा जुगराण के नेतृत्व में शर्मिला कण्डारी, आशा नेगी, विध्या नेगी, रमोती राणा, पवित्रा नेगी, अ क्षेत्रीय विकास समिति के महामंत्री शिव चरण बिंजौला, एच डी देवरानी, अनूप नेगी, आनन्द सिंह रावत, सुभाष नगर से महिपाल सिंह रावत, होमी जोशी, राजेन्द्र सिंह रावत, गब्बर सिंह चोधरी, कीर्ति नगर से रामेश्वरी खंतवाल, दुर्गा कालोनी से शकुन्तला सती, विनोद भट्ट, प्रदीप बुडाकोटी, मधु सूदन खंतवाल, कौशल्या मंमगाई, सर्वेश गोस्वामी, गोविंद सिंह रावत, राज विहार से नन्दन सिंह रावत,नन्दा कालोनी से कविता रावत, सुनील नेगी दर्शनी देवी पालीवाल, गुड्डी देवी, सुभद्रा पुण्डीर, जुलमा नेगी, खुशीराम बंगलाल, सुरेंद्र प्रसाद डिमरी, आदि सैकड़ों राज्य आंदोलनकारी एवं क्षेत्रीय जनता श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।अन्त में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ श्रद्धांजलि सभा का समापन हुआ।सभा की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला एवं संचालन केन्द्रीय महामंत्री प्रेम दत्त शर्मा एडवोकेट ने किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News