Latest Update

महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने और 2027 की तैयारियों पर जोर

 

रुड़की। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नहर किनारा स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के समीप आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज सैनी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, मंत्री और महामंत्री समेत अन्य पद शामिल हैं। कार्यकारिणी में सर्व समाज को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। नई कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन को व्यापक आधार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज सैनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी संगठन को मजबूत करने और पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News