Latest Update

पटका व पगड़ी पहनाकर किया आलोक कुमार को सम्मानित  जे के टायर कंपनी से हुई एच आर हैड की यादगार विदाई  रिकॉर्ड तोड़ प्रोडक्शन व कर्मचारियों के हितों के निर्णयों को किया गया याद  युवाओं के लिए प्रेरणा की किताब की तरह रहती है उनकी कार्यशैली 

रुड़की/लक्सर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी व हीरो होंडा के पूर्व कर्मचारी लीडर अशोक कुमार पंवार आदि ने लक्सर स्थित जे के टायर कंपनी के मुख्य महा प्रबंधक (एच आर)आलोक कुमार को पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान आलोक कुमार ने कहा कि जे के टायर कंपनी में उनकी सेवाएं वैसे तो थोड़े समय की रही, लेकिन लक्सर क्षेत्र के लोगों ने थोड़े समय में ही उनको बहुत ज्यादा प्यार दिया। जे के टायर कंपनी के कर्मचारियों का सहयोग उनको लगातार मिलता रहा। वह अब गुड़गांव में दूसरी कंपनी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे है,परन्तु लक्सर क्षेत्र के लोगों के सहयोग को वह कभी चाहकर भी भूल नहीं पाएंगे। कंपनी के कर्मचारियों ने इतना अपनापन दिया कि जे के टायर कंपनी में उनके कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ प्रोडक्शन दिया है। वह यहां के लोगों की कर्तव्य निष्ठा को हमेशा दिल में संजोकर रखेंगे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि सरल स्वभाव, सादगी पसंद, ईमानदारी व दूरदर्शिता के धनी आलोक कुमार चौहान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा की एक किताब से कम नहीं है। शहर से दूरदराज के गांव अब्दुल्लापुर से बाहर निकल कर उन्होंने मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। केवल अपने दम पर वह अपनी तरक्की के रास्ते खुद ही बनाते चले गए। देश की नामचीन कंपनियों में एचआर हैड के पद पर उन्होंने सेवाएं दी है। गुड़गांव, बंगलौर, मद्रास जैसे बड़े शहरों में उनकी सेवाओं को उद्योग जगत में सम्मान की साथ देखा जाता है। लक्सर जेके टायर कंपनी में जब उन्होंने सीजीएम एचआर के पद पर ज्वॉइन किया तो कंपनी में कर्मचारियों व मैनेजमेंट में तालमेल बिगड़ा हुआ था। कर्मचारियों ने कई दिनों से हड़ताल की हुई थी। ऐसी विकट परिस्थिति में आलोक कुमार ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया तो फैक्ट्री चालू हो गई, जिससे हड़ताल के बुरे दौर को खात्मा हो गया। उन्होंने कर्मचारियों के हित में कई अच्छे निर्णय लिए है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कर्मचारियों के एग्रीमेंट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करवाई। फैक्ट्री में महिलाओं व लड़कियों को पहली बार नौकरी देने की शुरुआत करवाई। उनके कर्मचारियों के हित के निर्णयों व कंपनी के रिकॉर्ड प्रोडक्शन को हमेशा सम्मान के साथ लक्सर क्षेत्र में याद किया जाता रहेगा। हीरो होंडा के पूर्व कर्मचारी लीडर अशोक कुमार पंवार ने कहा कि आलोक कुमार फैक्ट्री के कार्यों को जुनून की तरह करते हैं। वह जिस फैक्ट्री में भी एच आर हैड के पद पर गए उस फैक्ट्री की हड़ताल खत्म होती रही, क्योंकि उनको कर्मचारियों व मैनेजमेंट में तालमेल बनाने की महारत हासिल है। लक्सर क्षेत्र में उनकी सेवाओं को हमेशा सम्मान की साथ याद किया जाएगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News