
प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड व जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ पूर्व अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में सुभाषगंज में स्थापित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता नीलकमल शर्मा व भाजपा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र हो नेता जी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्माला व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई व पूर्व वर्षों क्रम में तहसील कैम्प कार्यलय पर भी अधिवक्तागण आदि मौजिज नागरिकों की मौजूदगी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के शहीदी दिवस 18 अगस्त 1945 के प्लेन क्रैश की स्मृति को स्मरण करते हुए समस्त राष्ट्रभक्तो ने क्रांतिकारी शहीद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर जोश खरोश के साथ पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई व नेता जी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे व भारत माता की जय के जयघोष लगाएं गए श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने विचार व्यक्त कर कहा कि देश की स्वतंत्रता प्राप्ति में अहम भूमिका नेता जी सुभाष चंद्र बोस की रही उन्होंने अंग्रजो को भारत से खदेड़ने के लिए जापान के साथ मिलकर आज़ाद हिंद फौज का गठन किया था और उन्होंने आज़ाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वंम कर पराधीन देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा नीलकमल शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 18 अगस्त 1945 में नेता जी किसी विरोधी की साजिश तहत प्लेन क्रैश में शहीद हो गए थे दुर्भाग्य है स्वतंत्र राष्ट्र में कोई भी जिम्मेदार उनकी मौत का खुलासा नही करा पाया जिलाध्यक्ष आर्य समाज हरपाल सिंह आर्य ने कहा हम देश की स्वतंत्रता में बलिदानी शहीद नेता जी सुभष चंद बोस जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति में अपने सुख व चेन को भी त्याग कर दिया था हम ऐसे क्रांतिकारी शहीद की सहादत को न भुलाए वैध टेकवल्लभ ने भी विचार व्यक्त कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सात्विक जीवन पर विचार व्यक्त किए श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में पूर्व गोरखा समाज अध्यक्ष बुद्धि सिंह राणा,अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा,बी एम कौशिक,ओमप्रकाश, ब्रजेश सैनी, सचिन गोंड़वाल, कुलदीप राणा,अभिनव गोयल,राजेश वर्मा,अशोक कुमार,अनुज आत्र्य,सुधीर चौधरी,ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।




















